नववर्ष के शुभारंभ पर साहित्य परिक्रमा कार्यालय में हवन संपन्न
अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, नई दिल्ली के साहित्य परिक्रमा कार्यालय में 19 मार्च 2026 को वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर विधि-विधान से हवन का शुभ आयोजन संपन्न हुआ। इस पवित्र अनुष्ठान में उपस्थित सभी सदस्यों ने नववर्ष के मंगलमय आरंभ, साहित्यिक उन्नति और समाज के कल्याण की कामना की। वातावरण वैदिक मंत्रों और सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा, जिसने सभी के मन में नवचेतना और उत्साह का संचार किया।


