फोटो
मीडिया कवरेज कार्यक्रम
युवा शोधार्थी आयाम लखनऊ द्वारा आयोजित पुस्तकालय दर्शन ( सेल्फी विथ पुस्तकालय )
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् अवध प्रांत के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय महामंत्री आदरणीय डॉ. पवनपुत्र बादल जी के सारस्वत सम्मान तथा “संघ साहित्य : समग्र चिंतन प्रवाह” विषयक संगोष्ठी साहित्यिक, वैचारिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत भव्य, गरिमामय और प्रेरणास्पद रही।
इस संगोष्ठी में उपस्थित विद्वतजनों के गहन, विचारोत्तेजक और मार्गदर्शक वक्तव्यों ने भारतीय साहित्य, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रबोध के प्रति सभी श्रोताओं को नई दृष्टि प्रदान की। सम्मान समारोह के अवसर पर श्री विजय जी, श्री द्वारका जी, डॉ. बलजीत जी, श्री शिवमंगल जी, श्री तरल जी, श्री विभी जी सहित अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकारों एवं चिंतकों की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को और अधिक बढ़ाया।
अवध प्रांत के समस्त जिलों से पधारे बंधुओं एवं भगिनियों की सक्रिय सहभागिता, अनुशासन और उत्साह ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। इस सफल, सार्थक और स्मरणीय आयोजन के लिए सभी आयोजकों, सहभागियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को हृदय से साधुवाद, अभिनंदन एवं कोटिशः बधाई।